फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड 10 में पानी की निकासी के लिए नाले की सफाई शुरू

विज्ञापन
39...वार्ड 10 में सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी के लिए नाले की सफाई कराते हुए । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के वार्ड 10 से मनोनीत पार्षद रमेश बोहर की गली के बाहर सड़क पर जलभराव का मुद्दा अमर उजाला में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद निगम के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने अगले ही कर्मचारी भेजकर नाले की सफाई का काम शुरू करा दी। दिनभर कर्मचारी नाले की सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए भी निगम के अधिकारी इतनी ही गंभीर दिखा दे तो लोगों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। हालांकि, नाले की सफाई में एकाध दिन और लग सकता है। लोगों का कहना है कि नाले की सफाई समय पर हो जाए तो सड़क पर पानी जमा नहीं होगा। करीब छह महीने से नाले की सफाई न होने से वह अवरुद्ध हो गया और सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें