फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं की परीक्षा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा एक मार्च से 15 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा निपुण दक्षताओं पर आधारित मौखिक व लिखित दोनों माध्यमों से होगी। बालवाटिका-3 से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा निपुण दक्षताओं पर आधारित होगी व कक्षा चौथी व पांचवीं की परीक्षा शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से बनाए गए प्रश्न पत्रों पर आधारित होगी। इन परीक्षाओं के लिए उड़नदस्ता टीम भी गठित की है।
विज्ञापन


परीक्षा संबंधी यह निर्देश भी जानें...

- बालवाटिका-3 के लिए केवल मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यास प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए गए हैं।
- कक्षा 1 से 3 के लिए मौखिक परीक्षा (अंग्रेजी और हिंदी) व लिखित परीक्षा (अंग्रेजी, हिंदी व गणित) दोनों अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएगी।
- मौखिक परीक्षा विद्यार्थियों के सुनने, बोलने व पढ़ने के कौशल का परीक्षण करेगी।
- कक्षा 1 से 3 के शिक्षकों को निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा।
- कक्षा 4 से 5 के लिए लिखित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गणित व ईवीएस विषय की परीक्षा की होगी।
- परीक्षा का आयोजन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा।
- जिन विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के केंद्र बने हैं, वहां परीक्षा के समय में अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

वर्जन:-
बाल वाटिका से कक्षा 5 तक की परीक्षा 1 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के लिए उड़नदस्ता टीम भी गठित की है। टीम परीक्षा संबंधी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें