फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराइयों को शिव पर अर्पित करना ही सच्ची महाशिवत्रि : बीके प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नरेंद्र विहार कुताना स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की गीता पाठशाला में 88वें महाशिवरात्रि महोत्सव पर शिव ध्वज कार्यक्रम का आयोजन बीके प्रेम के सानिध्य में किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह नांदल भी उपस्थित रहे। बीके प्रेम ने परमात्मा के दिव्य कर्तव्य व अवतरण दिवस का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा हम सभी परमात्मा शिव का ध्वज फहराने के लिए आए हैं।
विज्ञापन

भारत वर्ष में शिवरात्रि ही ऐसा पर्व है जिसको एक साल में दो बार मनाया जाता है और दोनों का अपना-अपना, अलग-अलग महत्व है। परमात्मा शिव ज्योति बिंदु रूप और ज्ञान के सागर हैं। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर प्रतिदिन भगवान के महावाक्य सुनाए जाते हैं, जिसे मुरली कहते है। उस मुरली को जीवन में अपनाना ही सफलता का मंत्र है। इस अवसर पर बीके ऊषा खरक, अधिवक्ता सोनू पूनिया, बीके बिमला, बीके ममता, बीके खुशी, बीके संतोष अहलावत, बीके हरीश, बीके विकास, रविन्द्र सांगवान, दलबीर भराण, नसीब सिंह अहलावत व बीके धर्मवीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें