झज्जर। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव सीजेएम अरविंद कुमार बंसल ने सेक्टर-06 स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर बुजुर्गों से चाय पे चर्चा की।
सीजेएम ने कहा कि वृद्धाश्रम में करीब 22 बुजुर्ग रहते हैं, सभी से व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने निर्देश दिया की साफ सफाई की पूरी उत्तम व्यवस्था रखें ताकि बुजुर्गों को बेहद माहौल मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि दूर दराज गांवों में भी इसका प्रचार प्रसार करवाए ताकि वैसे असहाय वृद्ध लोग जिनका कोई नहीं है, उन्हें यहां लाकर आश्रय दे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओल्ड एज पेंशन (बुढ़ापा पेंशन) जैसी कई योजना बुजुर्गों के हित में शुरू कर रखी हैं जिनका बुजुर्गों को लाभ लेना चाहिये। लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा निशुल्क में कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। ह