झज्जर। गिजाडोद गांव में भैंस चोरी कर रहे लोगों ने मालिक के साथ मारपीट की और नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिजाडोद गांव निवासी जगबीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि 13 जून की रात को उसने अपनी भैंस को चारा देकर अपने मकान के सामने गली में बांधा था। 14 जून को उसने सीसीटीवी चैक किए तो भैंस दिखाई नहीं दी। भैंस को गांव की फिरणी पर एक पिकअप में तीन-चार लोगों को चढ़ाते हुए देखा। जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उससे 2500 रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर आरोपी उसकी भैंस को लेकर रेवाड़ी रोड की तरफ भाग गए। वहीं तलाव गांव में प्लाट में बंधी भैंस और कटड़ा चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। तलाव निवासी योगेश ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 जून रात उसने प्लाट में भैंस और कटड़ा बांधा था, लेकिन 14 जून को दोनों गायब मिले। वीएसपी कंपनी से अज्ञात लोग 5 पंखे चोरी कर ले गए। सिलाना निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी हैं कि उसकी कम्पनी से अज्ञात लोग पांच पंखे चोरी करके ले गए। संवादी