फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस की खामियों को लेकर सिविल सर्जन ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हेल्थ को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में पीजीआईएमएस के लगातार हॉट स्पॉट बनने पर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता दिखाई है। सिविल सर्जन ने संस्थान के अधिकारियों सहित चंडीगढ़ हेल्थ विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने उन खामियों पर सवाल उठाया है, जिसके कारण संस्थान में लगातार संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि आपात विभाग में आने वालों और कोविड की जांच कराने वाले मरीजों के कार्ड एक ही जगह बनते हैं। कोरोना संदिग्ध व अन्य सामान्य मरीज एक ही बाथरूम व एरिया का प्रयोग करते हैं। ब्लड सैंपल लेने की जगह भी एक ही है। भीड़ के कारण सामान्य मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इस पर सिविल सर्जन ने दो सितंबर को पीजीआईएमएस कुलपति, एसीएस हेल्थ, डीजीएचएस, निदेशक, एमएस, कोविड नोडल अधिकारी, एसएसयू हरियाणा को पत्र लिखा है। पीजीआईएमएस में 120 से अधिक डॉक्टर, नर्स, ओटीए, चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसकी मुख्य वजह सी-ब्लॉक में सैंपलिंग का होना बताया जा रहा है। जबकि अधिकारी बताते हैं कि कोविड के अलावा नॉन कोविड एरिया में भी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं संस्थान लगातार लंबे समय से सैंपल लेने की जगह तलाश रहा है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है।
पीजीआईएमएस में सी-ब्लॉक और ऑडिटोरियम में सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा नई जगह की तलाश की जा रही है। संस्थान में कोविड अस्पताल के अलावा नॉन कोविड मरीजों को भी देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ध्रुव चौधरी, प्रमुख नोडल अधिकारी प्रदेश, कोविड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें