फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थाओं में किया औचक निरीक्षण, गैर हाजिर मिले कर्मियों को नोटिस जारी

Tue, 07 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने सीएचसी बाढ़सा का औचक निरीक्षण किया, जिसमें एक डॉक्टर अनुपस्थिति मिले। उनका कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एलएचवी और एएनएम को बीसीजी वैक्सीनेशन में कम परफॉर्मेंस के कारण नोटिस जारी किए गए। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप ने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं अपनी उपस्थिति समय पर दर्ज करने बारे आवश्यक आदेश जारी किए। इस दौरान डॉक्टर नीरज आहूजा, डॉक्टर ममता वर्मा, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर निहारिका तथा अन्य अधिकारियों द्वारा पीएचसी जहांगीरपुर, सीएचसी छारा, पीएचसी दुजाना, यूपीएचसी सीताराम गेट आदि संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। कई जगहों पर स्टॉफ वर्दी में नहीं मिला। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि आमजन को और बेहतर सेवाएं देने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में किए जाएंगे तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें