बादली। पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार किशोरों को जल घर में तैनात कर्मचारियों के साथ लड़ाई झगड़ा व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में काबू किया गया। इन पर जलघर में जाकर, जल घर में तैनात ऑपरेटर के साथ लड़ाई झगड़ा करके सरकारी कार्य में बाधा डालने और मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप लगा था। आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद की गई। संवाद