फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सीवरेज व सफाई व्यवस्था चरमराई : दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 04 Apr 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप के लोगों ने राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को सड़क, बिजली, पानी व अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही इन समस्याओं के समाधान की अपील की। बारिश का डर जाहिर करते हुए हल्की-सी बारिश से सड़कों व गलियों के तालाब बनने, सीवरेज व सफाई व्यवस्था चरमराने की भी जानकारी दी। समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा रोहतक की जनता को पीने के लिए साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है। घरों में गंदगी भरा पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे होते हैं। भाजपा ने बड़े-बड़े वादे और दावे करके पिछले चुनाव में लोगों से वोट लिया था। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा ने लोकसभा के उम्मीदवार बदले, अपने सारे मंत्री बदले और मुख्यमंत्री बदला। चेहरों की अदला-बदली से अब जनता का मत नहीं बदलने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें