फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले किसानों के डीजल वाहनों से शहर की हवा हुई प्रदूषित, एक्यूआई 400 पार

विज्ञापन
शनिवार की सुबह रही धुंध उसी में से जाते वाहन। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
दीपावली के बाद फिर रोहतक की हवा प्रदूषित होने लगी है। जिले का एक्यूआई 400 पार पहुंच गया। यह सेहत के लिए हानिकारक है। किसानों के दिल्ली कूच के चलते हाईवे पर बढ़ रहे डीजल वाहनों से निकलने वाला धुआं भी इसका एक कारण माना जा रहा है। प्रदूषण विभाग की माने तो जिले में शनिवार को एक्यूआई खतरनाक स्तर पर रहा। यह 424 दर्ज किया गया। इसकी वजह जिले में डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर, कारें व दूसरे वाहनों की संख्या का बढ़ना है। जिले के अलावा पंजाब व राजस्थान से बड़ी संख्या में डीजल वाहन शहर की सड़कों से होकर गुजर रहे हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते सैकड़ों वाहन रोजाना सड़कों से गुजर रहे हैं। इसके चलते हवा में सूक्ष्म धूल कणों की संख्या बढ़ गई है। जबकि मौसम में ठंडक होने से नमी पहले से है। ये धूल कण नमी के कारण वायुमंडल में अधिक ऊपर न जाकर जमीन के नजदीक की अटक जाते हैं। इससे स्मॉग बनने लगा है। शनिवार को इस स्मॉग के कारण एक्यूआई का स्तर अचानक बढ़ गया। रविवार को भी इसके बढ़ने की आशंका है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अधिक हुई तो यह निश्चित तौर पर 450 या इससे भी अधिक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वायुमंडल में धूल कणों की संख्या बढ़ने से प्रदूषण होता है। यह फैक्टरी से निकलने वाले धुआं, पराली या वाहनों की वजह से होता है। इन दिनों वाहन खासकर डीजल चलित ट्रैक्टरों व कारों का अधिक उपयोग हो रहा है। इस कारण एक्यूआई 400 से भी ऊपर पहुंच गया। डीजल वाहनों पर बैन लगाकर इस तरह का प्रदूषण रोक सकते हैं। इससे पीएम 2.5 बढ़ता है। यहां सांस व दमा रोगियों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

-प्रो. राजेश धनखड़, पर्यावरण विज्ञान विभाग, एमडीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें