फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम आगमन से पहले रातोंरात दुरुस्त कराईं शहर की सड़कें

Fri, 30 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29सीटीके36...मुख्यमंत्री आने से पहले वीरवार को दिल्ली रोड पर सड़क सुधार कार्य करते पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। पहरावर में भगवान परशुराम जयंती समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से विकास कार्यों में भी तेजी देखने को मिली। पहरावर की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर वीरवार को पैचवर्क लगाया गया। इस तरह अन्य सड़कों की दशा भी सुधारी गई। सड़क के दोनों तरफ उगी घास भी साफ की गई।
विज्ञापन

बीते एक साल से शहर की कई सड़कों पर बड़े गड्ढे थे। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते अधिकारियों को बदहाल सड़कें नजर आईं। राजीव गांधी चौक से ओमैक्स सिटी तक करीब 70 गड्ढे भरे गए। इसके अलावा अन्य मार्गों की भी पूरे दिन मरम्मत व सफाई का काम चलता रहा। कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने वाली सड़क को रातोंरात 5 फीट चौड़ी करने का काम पूरा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें