फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पानी-बिजली की किल्लत का समाधान न होने से शहरवासी परेशान

Mon, 03 Jun 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02सीटीके17...सेक्टर तीन के पास नल से पानी भरता युवक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बिजली कट और पेयजल की समस्या से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। बिजली के घोषित व अघोषित कट लगातार जारी है। डीएलएफ कॉलोनी में रोजाना रात 2 से सुबह 5 बजे तक बिजली गुल होने से लोगों की नींद खराब हो रही है।
विज्ञापन

बाबरा मोहल्ला, गांधी कैंप, विशाल नगर, दुर्गा कॉलोनी और झंग कॉलोनी में बिजली के साथ पेयजल किल्लत गहरा गई है। हालात ये हैं कि जलापूर्ति के लिए लोग खतरनाक टीडीएस वाला भूजल पीने को विवश हैं। गांधी कैंप के लोग बाजार से कैंपर मंगवाकर पीने व खाना बनाने का कार्य कर रहे हैं। बाबरा मोहल्ला में दूषित जल की समस्या कई माह से व्याप्त है। डीएलएफ कॉलोनी नाम का पॉश कॉलोनी बनकर रह गया है। रात-दिन किसी भी समय यहां बिजली कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी में पूरी-पूरी रात लाइट नहीं आ रही है। लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। बच्चे और बड़ों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बिजली निगम लोड का हवाला दे रहा है। पेयजल किल्लत को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

बॉक्स
पानी की समस्या तो हमेशा ही रही है, लेकिन इस बार कुछ अलग है। बिजली कट भी आम बात हो गई है। दिन में 20 बार से ज्यादा माता दरवाजा पानी भरने आना होता है। काम के समय पानी भरने को आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-राकेश, बाबरा मोहल्ला

बॉक्स
पानी बिल्कुल दूषित आ रहा है। शाम के वक्त पानी आता है। यह पानी खाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। पीने और खाना बनाने के लिए बाजार से 20 से 30 रुपये प्रतिदिन खर्च कर कैंपर मंगाते हैं।
-मिश्री, गांधी कैंप

बॉक्स
पानी आता नहीं है। कभी भूले भटके आ भी जाए तो साफ नहीं आता है। कॉलोनी के ज्यादातर घरों में सबमर्सिबल है। लोग इसके जल से ही अपने घरों का काम करते हैं।
-नीता, झंग कॉलोनी


वर्जन
गर्मी में लोड की सीमा बढ़ जाती है। उपभोक्ताओं की ओर से विभाग को लोड की सही जानकारी न देने के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है, जिससे आग आदि लगने की घटनाएं हो जाती हैं। उपभोक्ताओं को घरों में एसी लगाने के समय लोड भी बढ़वा लेना चाहिए।


-रामेंद्र मलिक, एक्सईएन, बिजली निगम।
वर्जन

शिकायत बिना समाधान कैसे संभव है। शिकायत आने पर जरूर समाधान किया जाएगा। भालोट नहर 2 जून से 9 जून तक रहेगी। इसके आने से सोनीपत स्थित टैंकर पूरी तरह से भर जाने की उम्मीद है। शहर के अन्य इलाकों में भी दो वक्त पानी सप्लाई दी जा सकेगी।
विज्ञापन


आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

02सीटीके17...सेक्टर तीन के पास नल से पानी भरता युवक। संवाद

02सीटीके17...सेक्टर तीन के पास नल से पानी भरता युवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें