फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बस सेवा : पांच बसों को मिली आरटीओ से हरी झंडी, लॉकडाउन के बाद चलेंगी शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आरटीओ की तरफ से शहर में चलने वाली पांच बसों को जांच के बाद हरी झंडी दे दी गई है। साथ ही इनका नंबर भी जारी कर दिया है। नगर निगम अब लॉकडाउन खत्म होते ही सिटी बस सेवा चालू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पिछले दो साल से शहर में सीएनजी युक्त सिटी बस सेवा चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल निगम ने एक बस ऑपरेटर को ठेका भी दे दिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। बीच में ही योजना ठंडे बस्ते में चली गई। अब निगम ने नए सिरे से सिटी बस सेवा चालू करने के लिए ठेका जारी किया है। बस संचालन का ठेका निगम का नो पार्किंग जोन से चार पहिया वाहन जब्त करने वाले ठेकेदार ने ही लिया है। हालांकि नो पार्किंग जोन का ठेका निगम हाउस रद्द कर चुका है, लेकिन सिटी बस सेवा चालू करने पर हाउस को कोई आपत्ति नहीं है। निगम को 1 मई से बसों को चालू करना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शहर में लॉकडाउन लग गया, जिसकी समय सीमा 17 मई तक है।
---------------------
पहले चरण में हर रूट पर एक बस चलेगी
निगम की योजना के तहत पहले चरण में ठेकेदार पांच सिटी बस चलाएगा, जिनमें सीएनजी का इस्तेमाल होगा। हर रूट पर एक बस चलेगी। पूरे शहर में 10 रुपये बस का किराया होगा, जबकि ऑटो चालक फिलहाल 20 रुपये किराया वसूल रहे हैं। ठेकेदार भीष्म शर्मा ने बताया कि पांचों बसों को आरटीओ ने नंबर जारी कर दिया है। जब भी निगम प्रशासन कहेगा, बसों को निर्धारित रूटों पर चलाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
पांच बसें तैयार हो गई हैं। लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही शहर में सिटी बस सेवा चालू कर दी जाएगी। बस सेवा चालू होने से शहरवासियों को 10 रुपये में आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही प्रदूषण की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें