फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 26 जनवरी से मिलेगा सिटी बस का तोहफा, 5 ई-बसें चलेंगी, 10 रुपये से शुरू होगा किराया

विज्ञापन
20सीटीके30-रोडवेज की ओर से सिटी बस सेवा के लिए चलाई जाने वाली इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें। स्रो
विज्ञापन
शहरवासियों और पीजीआईएमएस में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सरकार 26 जनवरी को बड़ी सौगात देने जा रही है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शहर में बेहतर आवागमन की सुविधा के तहत तीसरी बार नए सिरे से सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए राज्य परिवहन विभाग पांच वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। इन बसों के लिए स्टाफ की नियुक्ति के साथ रूट भी तय कर दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन यात्रियों को यह बस सुविधा निशुल्क रहेगी। शेष दिन रूट के हिसाब से 10 से 20 रुपये तक किराया देना होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक समेत प्रदेश के पांच जिलों में इस सुविधा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। रोडवेज एक बार फिर शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। पहली बार रोडवेज व दूसरी बार नगर निगम सिटी बस सेवा का संचालन कर चुका है। अब तीसरी बार रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने जा रहा है। इसके लिए 5 नई बसें डिपो को 23 जनवरी को मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके चार्जिंग पॉइंट स्टेशन बन चुके हैं। बसों के लिए 13 परिचालक भी नियुक्त किए गए हैं। परिचालक ई-टिकटिंग मशीनों से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराएंगे। इन बसों की सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए वाॅशिंग मशीन मंगवाई गई है। चार्जिंग पॉइंट भी जांच लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 जनवरी को रोहतक में इलेक्ट्रिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अन्य पांच जिलों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें