फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिसरोली में 8.2 करोड़ की लागत से बनेगा 33 केवी का नया सब स्टेशन

Mon, 17 Jun 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिसरोली में बिजली निगम 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाने जा रहा है। मुख्यालय से इसकी मंजूरी के साथ ही गांव में जमीन भी मिल गई है। अब जल्द ही सब स्टेशन बनने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस सब स्टेशन को बनने में एक साल का समय लगेगा। इस पर करीब 8.2 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इससे सिसरोली, भगवतीपुर, टिटौली व आसपास के लगते करीब आधा दर्जन गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी व बढ़ती आबादी ने बिजली की मांग बढ़ा दी है। सिसरोली में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए लोगों ने सब स्टेशन की मांग उठाई थी। बिजली निगम भी सब स्टेशन बनाने की योजना बना रहा था। बिजली निगम ने सब स्टेशन के लिए मुख्यालय पर बात की तो मंजूरी मिल गई। अधिकारियों की मानें तो दस दिन में सब स्टेशन बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। गर्मी में बिजली की मांग ज्यादा है। इस कारण नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। यह सब स्टेशन बनने के बाद लोगों को गर्मी व सर्दी में निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। इसमें 12.5 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगेगा।

पुराने सब स्टेशन पर लोड बढ़ता है तो नए सब स्टेशन बनवाए जाते है। पुराने सब स्टेशन पर लोड बढ़ रहा था इसके चलते सिसरोली में नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां पर 33 केवी का सब स्टेशन बनाकर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएस नारा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें