फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होटल प्रबंधन संस्थान में बने केक का स्वाद ले सकेंगे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पर्यटन विभाग के होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में बने केक का स्वाद अब शहरवासी भी चख सकेंगे। इसके लिए आईएचएम जल्द ही नई कॉमर्शियल बेकरी यूनिट द स्वीट नेस्ट शुरू करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा जा चुका है। यह कहना है आईएचएम के प्राचार्य शंभू नाथ गौतम का।
विज्ञापन

वह वीरवार को संस्थान परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के लिए यहां 80 सीटें हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 26 मई 2026 है। संस्थान तीन वर्षीय स्नातक कोर्स के अलावा डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज, डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी कोर्स कराता है।
सरकार के माध्यम से एचकेआरएन के तहत हरियाणा टूरिज्म के 43 टूरिस्ट काॅम्प्लेक्स में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हैं। आईएचएम हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

संस्थान के विद्यार्थियों को पिछले 5 वर्ष में शत प्रतिशत प्लेसमेंट मिली है। यहां के 204 विद्यार्थियों में से 127 प्रबंधक पद पर चयनित हुए हैं। यहां प्लेसमेंट के लिए हर वर्ष 36 नामी कंपनियां आती हैं। यहां के विद्यार्थी देश के नामी संस्थानों के अलावा विदेशों में भी काम कर रहे हैं। इस मौके पर सहायक व्याख्याता प्रतिभा बुडानिया, तरुण हुड्डा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें