फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीआईडी अधिकारी ने महम नपा का रिकॉर्ड तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्थानीय नगर पालिका द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था की बार बार आ रही शिकायतों पर सीआईडी ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को महम का दौरा किया। सीआईडी अधिकारी प्रवेश, पवन व अनिल कुमार ने शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि नपा द्वारा जो भी ट्रैक्टर व सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं उनका रिकॉर्ड लिया गया है। बताया कि कुछ दिन पहले सड़क के दोनों ओर बने नालों की सफाई का ठेका दिया गया था। उसकी भी संतोषजनक सफाई न करने बारे शिकायत मिल रही हैं। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा उठाने व सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर व सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। बताया कि अनियमितता बरते जाने को लेकर सीएम कार्यालय में रिपोर्ट पेश जाएगी।
विज्ञापन

सीआईडी द्वारा की गई अचानक कार्यवाही के बाद नपा अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। सीआईडी अधिकारी प्रवेश ने बताया कि नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत से जानकारी जुटाई गई है। जांच की जा रही है कि कुल नपा के अधीन कितने पक्के कर्मचारी व कितने आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

फोटो 04 नगरपालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रहमजीत से जानकारी लेते सीआईडी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें