स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में शिक्षिका के साथ हुए मानसिक व शारीरिक शोषण के मामले में अब सीआईडी की नजर है।
सीआईडी मामले में यूनिवर्सिटी स्टाफ से लेकर कैंपस में होने वाली गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शिक्षिका से मानसिक व शारीरिक शोषण के मामले में भले ही समझौता हो गया हो, बावजूद सीआईडी इस मामले को संवेदनशील मान रही है।
सूत्रों की मानें तो मामला दो अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण सीआईडी इस पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों की मानें तो दिन में फोन और अन्य लोगों से अलग-अलग सीआईडी मामले की जानकरी ले रही है।
गौरतलब है कि स्टेट यूनिवर्सिटी में तीन दिन पूर्व एक महिला शिक्षिका ने दूसरे शिक्षक पर मानसिक व शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी, जिसमें समझौता हो गया, लेकिन पीड़िता ने शुक्रवार को यह कह दिया कि दबाव में देकर समझौता कराया गया है।