फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से निकाले 99 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठगों ने दो अलग अलग खातों से 99 हजार रुपये निकाल लिए। ब्राह्मण मंडी में एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए। थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्राहमण मंडी निवासी रामसरनदास ने पुलिस को दी शिकायत में बतया कि उसका स्टेट बैंक आफ इंडिया में अकाउंट है। ्उसके अकाउंट से 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने अपने अकाउंट के बारे में किसी को कोई सूचना नहीं दी। इसके बावजूद भी अकाउंट से पैसे कट गए। वहीं गांव रुड़की निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी काम करता है। 4 अक्टूबर को उसने अपने एयरटेल के नंबर को 658 रुपये का रिचार्ज किया था। उसके नंबर पर रिचार्ज नहीं हुआ और अकाउंट से 658 रुपये कट गए। इस संबंध में कंपनी के एप पर शिकायत की तो 7 अक्टूबर को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को एयरटेल कस्टमर केयर से बताया। ठग ने सुरेंद्र से फोन में एक एप डाउनलोड करवाई। वो डाउलनलोड होने के बाद ओके करने को कहा। इसके बाद उसके अकाउंट से 19 हजार 418 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें