फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खंड स्तरीय खेलों में चिड़ी राजकीय कन्या स्कूल का दबदबा

Thu, 23 Jul 2026 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखनमाजरा। गोहाना रोड स्थित हार्दिक राठी स्टेडियम में वीरवार को खंड स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। लाखनमाजरा ब्लॉक के स्कूलों की लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जय भगवान पीटीआई ने बताया कि खो-खो के अंडर 17 वर्ग में पहला स्थान राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी की लड़कियों ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दा आर्यन पब्लिक स्कूल लाखनमाजरा की लड़कियां रहीं। अंडर 14 के खो-खो में पहले स्थान पर राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी की छात्राओं ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर दा आर्यन पब्लिक स्कूल लाखनमाजरा की लड़कियों ने कब्जा किया।
कबड्डी में अंडर 17 में भी राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दा आर्यन पब्लिक स्कूल लाखनमाजरा की लड़कियों ने प्राप्त किया। कबड्डी के अंडर 14 के मुकाबले में पहला स्थान राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी की छात्राओं ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांदल की लड़कियों ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 17 की 100 मीटर की दौड़ में तमन्ना पुत्री बिजेंदर राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी प्रथम, पायल पुत्री मनोज जेए सरस्वती स्कूल बैंसी द्वितीय रही। मुस्कान पुत्री चांद राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी तृतीय रही। अंडर 17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पायल पुत्री मनोज जेए सरस्वती स्कूल बैंसी पहले, सिया पुत्री प्रदीप राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी दूसरे व अंतिम पुत्री सतीश राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाखनमाजरा तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर दौड़ में अंतिम राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाखनमाजरा की पहला, वेदांता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मुस्कान पुत्री बिजेंदर द्वितीय रहीं। अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में लक्षिता पुत्री धूप सिंह प्रथम, मोनिका पुत्री राजेश द्वितीय व यशिका पुत्री नरेश तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 14 की 400 मीटर दौड़ में तनु पुत्री अजय राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी पहले व दूसरे स्थान पर कोमल पुत्री महताब राइजिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहीं।
लॉन्ग जंप में राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ी की सिया ने 12 फुट 10 इंच ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जेए सरस्वती स्कूल बैंसी की पायल पुत्री मनोज द्वितीय रहीं। इस मौके पर अजय डीपीई, सुषमा, वीरेंद्र पीटीआई च नरेंद्र पीटीआई ने कबड्डी के मैच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें