माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नेहरू कॉलोनी में भजन गायिका हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि पति गोविंदा की प्रेमिका पूजा नहीं चाहती थी कि चिंकी उर्फ सिमरन उनके साथ रहे। वीरवार की रात झगड़ा होने पर पति गोविंदा ने अपनी प्रेमिका पूजा के साथ मिलकर बच्चों के सामने ही चिंकी की चुन्नी से गला घोंट दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गोविंदा और पूजा ने खुलासा किया है कि दो माह पहले उनकी मुलाकात ट्रेन में हुई थी। बातचीत आगे बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। गोविंदा ने कानपुर निवासी पूजा से हरिद्वार के मंदिर में शादी कर ली।
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोविंदा ने पहली पत्नी चिंकी व परिजनों को अवगत करा दिया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। करीब एक माह से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। हालांकि, गोविंदा ने चिंकी को इस बात के लिए मना लिया था कि पूजा भी उनके साथ रहेगी।
चिंकी को मनाने के बाद वह बहादुरगढ़ पूजा को लेने गया। तीनों वीरवार की रात रोहतक की नेहरू कॉलोनी में आए मगर पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर रात में चिंकी की हत्या कर दी।
रात 11 बजे हत्या करने के बाद ट्रेन से सुबह अलवर पहुंचे
पूछताछ में पता चला है कि रात को चिंकी, पूजा व गोविंदा आपस में बातचीत कर रहे थे। पूजा ने कहा कि उसने गोविंदा से शादी की है। अब वहीं गोविंदा के साथ रहेगी। इस बात का चिंकी ने विरोध किया। बोली, गोविंदा उनका पति है। दो बच्चे भी हैं। तीनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
पड़ोसियों ने भी उनकी बात सुनी। इसी बीच आरोपियों ने चिंकी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों बच्चों को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां से ट्रेन पकड़कर अलवर चले गए। सुबह वे अलवर पहुंच गए।
बाक्स
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पकड़ा
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को पता चला कि नेहरू कॉलोनी में एक महिला की उसके पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी है। तुरंत साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन निकाली गई। पता चला कि आरोपी अलवर पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम दिल्ली होते हुए आरोपियों तक पहुंची और बच्चों को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की निशानदेही करवाई।
...
मायका पक्ष नहीं संतुष्ट, बच्चों से बात करवाएं
चिंकी की बहन रिंकी ने बताया कि उसकी बहन की बेटी व बेटे को पुलिस ने दादा-दादी के हवाले कर दिया है। उसने सुबह कॉल की तो ताई से बेटी नंदिनी से अच्छे से बात नहीं करने दी। वे पुलिस से मिलकर पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी लेंगे।
वर्जन
पत्नी की हत्या के आरोपी गोविंदा व उसकी प्रेमिका पूजा से वारदात में हत्या के लिए प्रयोग चुन्नी बरामद कर ली है। दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया है। -इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी, थाना सिटी।
12-चिंकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी गोविंदा व पूजा।