कोरोना काल के बाद कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले तो सोमवार को सोनीपत रोड स्थित सीबीएसई के स्कूल में पह
रोहतक। कोरोना संक्रमण का खतरा देख मार्च 2020 में बंद हुए स्कूल सोमवार को फिर खोल दिए गए। पहले दिन स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ शिक्षकों से अरसे बाद मुलाकात की। इस दौरान दोस्तों के साथ मस्ती व कोरोना काल की बातें साझा की। शिक्षा के मंदिर में किसी ने देहली छू कर प्रवेश किया तो किसी ने अपने ईष्ट देव का नाम लेकर। सोमवार को एक बार फिर शिक्षा मंदिरों के कपाट विद्यार्थियों के लिए खोल दिए गए। पहले दिन कुछ विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो कुछ घर पर ही रहे। विद्यार्थियों ने स्कूल में प्रवेश करते ही अपने शिक्षकों को नमन किया। दोस्तों से मिले। विद्यार्थियों ने 10 महीने बाद फिर से कक्षा में बैठकर पढ़ाई की। शिक्षकों ने भी महामारी के खतरे को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में सामाजिक दूरी बनाए रखने का प्रयास किया। सैनिटाइजर व मास्क के प्रयोग पर ध्यान दिया गया। विद्यालय में ज्यादातर विद्यार्थी मास्क लगाकर ही पहुंचे। जिनके चेहरे पर मास्क नजर नहीं आया, उन्हें स्टाफ ने टोकते हुए मास्क लगवाया। मास्क नहीं लाने वालों को घर भेजा गया। मास्क लाने पर ही उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया।