12सीटीके14...जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल संस्कार शिविर के समापन अपसर पर विद्यार
रोहतक। भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा की ओर से जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 11 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का वीरवार को समापन हुआ। शिविर का आयोजन 1 जून से 11 जून 2025 तक किया गया, इसमें बच्चों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों की गहराई से सीख ली। परिषद परिवार की महिलाओं ने बच्चों को ‘भारत को जानो’ पुस्तक के माध्यम से प्रश्नोत्तरी कराई, ‘राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ पुस्तक से समूहगान सिखाया, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाईं। इस मौके पर परिषद की सक्रिय सदस्य साक्षी बंसल, योगेश गुप्ता, निधि गर्ग, पूजा सिंगल, वंदना जैन, बृजबाला गुप्ता, टिम्सी कंसल, सुमन गर्ग, नीता सिंहपुरिया, प्रवीण गर्ग, दिनेश तायल, नीरज बंसल, सुनील जैन, विपिन गुप्ता आदि व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद