फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाल संस्कार कार्यक्रम में बच्चों को दिया नैतिक शिक्षा का संदेश

Mon, 27 Apr 2026 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20-माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नए भवन में बाल संस्कार कार्यक्रम के दौरान मौजूद अति
विज्ञापन
रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नए भवन में बाल संस्कार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें बच्चों को नैतिक शिक्षा का संदेश दिया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ओमप्रकाश विरमानी ने अपने मधुर भजनों से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुलदीप मित्तल ने बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया। इस में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सटीक उत्तर दिए। गोविंद राम सिंघल ने कहा कि उन्हें जीवन में सदमार्ग पर चलने और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।
ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बच्चों को घर से निकलते समय अपने माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए क्योंकि उनका आशीर्वाद जीवन की कठिनाइयों से बचाने में सहायक होता है।
विज्ञापन


डाॅ. पुष्पलता आहुजा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पढ़ाई के बिना जीवन अधूरा और अंधकारमय हो जाता है। इस अवसर पर सतीश, गोविंद राम सिंघल, संजय चावला, वेद प्रकाश साहनी, अजेश गुप्ता, कुलदीप मित्तल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें