फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों ने गरबा व डांडिया में दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Tue, 30 Sep 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
64 ​शिक्षा भारती स्कूली में डांडियां खेलती नन्ही छात्राएं। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रोहतक। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवरात्र के अवसर पर डांडिया डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से गूंज उठा। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि छोटे बच्चों में भी उत्साह और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम देखकर मन बहुत प्रसन्न होता है। कार्यक्रम संयोजिका आदेश राजपाल ने कहा कि नवरात्र केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और शक्ति का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें