फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों ने गीता सार व हरियाणवी संस्कृति पर दी भव्य प्रस्तुति

Tue, 02 Dec 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30...पंडित श्रीराम शर्मा रंगशाला परिसर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन हवन में पूर् - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन स्कूलों के विद्यार्थियों व कलाकारों ने श्रीमद्भागवत गीता के सार व हरियाणवी संस्कृति पर आधारित भव्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों व रंगशाला परिसर में स्टॉल लगाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीसी सचिन गुप्ता ने एडीसीनरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हवन में पूर्ण आहुति डाली।
गुप्ता ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ पंडित श्रीराम शर्मा रंगशाला परिसर में प्रदर्शनी व स्टॉल का निरीक्षण भी किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता रणबीर ढाका, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, नरेंद्र खट्टर व दीपक निवास हुड्डा ने भी गीता महोत्सव में शिरकत की। भालौठ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक श्लोक उच्चारण किया।
सीएम नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र से वर्चुअली संदेश भी सुनवाया गया। इस अवसर पर जीओ गीता परिवार से विपिन व स्नेह गोयल, अमित नागपाल, आचार्य शक्ति देव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें