फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रचंड गर्मी में स्कूल आने-जाने को मजबूर बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नए निर्देश तो दिए लेकिन यह विचार नहीं किया कि इससे छोटे बच्चों को क्या समस्या आएगी। विभाग के निर्देशानुसार डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में प्राथमिक स्तर के स्कूल ही इवनिंग शिफ्ट में लगाए जा रहे हैं। इनका समय दोपहर 11:45 से लेकर शाम 04:15 तक का है, जो कि प्रचंड गर्मी का समय है। इवनिंग शिफ्ट के कारण स्कूलों में बच्चे बीमार हो रहे हैं और छात्रों की संख्या भी लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के समय में जो बदलाव किया गया है। इससे सामान्य स्कूलों में तो राहत मिलेगी, लेकिन डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में प्राइमरी लेवल पर ये दिक्कत और बढ़ गई है, क्योंकि पांचवीं तक के छोटे बच्चे तो पहले भी दोपहर में स्कूल आ रहे थे और अब उन्हें छुट्टी के बाद घर भी प्रचंड धूप में ही उन्हें जाना पड़ेगा।
विभागीय अधिकारियों की ओर से छोटे बच्चों की शारीरिक कैपेसिटी को नजरंदाज कर उन्हें ही भीषण गर्मी का शिकार बनाना सिस्टम पर ही प्रश्नचिह्न लगाता है। शिक्षा निदेशालय से मांग करते हैं कि दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में प्राथमिक कक्षाएं सुबह की पारी में शिफ्ट की जाए और बड़े बच्चों की कक्षाएं दोपहर बाद लगाई जाए। साथ ही दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां तुरंत प्रभाव से लागू कर दी जाए। ताकि बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सके। - रामराज कादयान, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें