फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी का लालच देकर तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा में ढाई साल की बच्ची के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी मासूम को टॉफी का लालच देकर एक खाली फ्लैट में ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। मासूम के चिल्लाने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो उनको देखकर आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गया। लोगों ने लहूलुहान हालत में मासूम बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। मासूम की हालत सामान्य बताई गई है। एसपी नाजनीन भसीन भी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी को करीब तीन घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा में यूपी का एक परिवार किराए पर रहता है। परिवार के लोग सोमवार को मजदूरी पर गए हुए थे। फ्लैट में ढाई साल की मासूम बच्ची अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के एक फ्लैट में रहने वाला नाबालिग मासूम को टॉफी का लालच देकर अपने साथ एक सुनसान फ्लैट में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसपी नाजनीन भसीन भी मौके पर पहुंच गईं। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भारी पुलिस फोर्स धारूहेड़ा बुलाया और आसपास के एरिये में तलाशी अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को एक फ्लैट में बने टॉयलेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले को पुलिस ने महज कुछ घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-नाजनीन भसीन, एसपी, रेवाड़ी।
पड़ोसी बना दरिंदा
करीब ढाई वर्षीय मासूम को नहीं मालूम था कि जिसे वह भाई समझकर टॉफी मांग रही है, वह उसके साथ दरिंदगी करेगा। पड़ोसी होने के कारण आरोपी का मासूम के घर आना-जाना था। मासूम के परिजन भी उसे बेटे की तरह से मानते थे। लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि जिस बेटे के भरोसे वह अपनी मासूम बेटी को छोड़ रहे हैं, वही उसके साथ दरिंदगी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें