फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाल विवाह मुक्ति रथ का किया स्वागत

विज्ञापन
बाल विवाह मु​क्ति रथ को ह​री झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री श्यामवीर नं
विज्ञापन
सोनीपत। भारत सरकार एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग और जिला प्रशासन की ओर से संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय पहुंचा। यहां पर मोर्चा के जिला महामंत्री श्यामवीर नंबरदार और कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया। रथ का नेतृत्व विकास दहिया कर रहे थे।
विज्ञापन

महामंत्री श्यामवीर ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है जिसे समाप्त करने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन अपराध है।
बाल विवाह करवाने के दोषी माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों को 2 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने रथ को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस मौके पर अजीत, संजीत, पार्थ, संजू कोच, सुनील, जोगेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें