फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए बच्चे को पीजीआई लाए, मरा तो छोड़कर भाग गए

Tue, 24 Nov 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन का मासूम, जिंदगी के लिए इलाज की दरकार के साथ पीजीआई अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। जैसे ही बच्चे की मौत हुई माता-पिता उसका शव पीजीआई में ही छोड़कर भाग गए।

इसकी सूचना पर पीजीआई में हड़कंप मच गया। यह दुखद मामला सोमवार को पीजीआई के वार्ड-2 में सामने आया।

पीजीआई सूत्र के अनुसार महम के सिविल अस्पताल से दो दिन के बच्चे को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। बच्चे की हालत नाजुक थी।

रविवार शाम को उसे पीजीआई के वार्ड-2 में भर्ती किया गया। लेकिन रात को ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत का अंदेशा माता-पिता को पहले से ही हो गया था। जब नर्स मौत की सूचना देने बाहर आई तो बच्चे के माता-पिता गायब हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पीजीआई के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जब उसके कागजात देखे गए तो माता-पिता का पता महम के गांव बलंभा का मिला।

पुलिस ने महम पुलिस को केस भेजा है, लेकिन गांव में भी बच्चे के माता-पिता नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें