फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीव्र ठंड में चिलब्लेन का अटैक, त्वचा में खुजली और सूजन है संकेत

विज्ञापन
.उंगलियों की जोड़ वाली त्वचा नीली पड़ने के साथ-सा​थ उभरी हुई आती है नजर आती। स्रोत : चिकित्सक
विज्ञापन
रोहतक। ठंड बढ़ने के साथ ही नागरिक अस्पताल में चिल ब्लेन (शीत दंश) के मरीज आने लगे हैं। चिल ब्लेन की समस्या से ज्यादातर महिलाएं पीड़ित हैं। यह ज्यादातर खुले पांव रहने, पानी व हवा के संपर्क में अधिक रहने की वजह से होता है। इससे हाथ पैरों की उंगलियों में सूजन हो जाता है। उंगलियों की जोड़ वाली त्वचा नीली पड़ने के साथ-साथ उभरी हुई नजर आती है। यह तीव्र ठंड में होने वाली आम बीमारी है, लेकिन इससे बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की माने तो संवदेनशील त्वचा पर तेज ठंड के बाद गर्माहट लगने से इस तरह की दिक्कत होती है। इसके अलावा ठंड में हवा के संपर्क में आने से हाथ-पैर, शरीर की छोटी धमनियों में सूजन की समस्या आ जाती है। इसे ही असल में चिल ब्लेन कहते हैं। यह चेहरे पर भी हो सकता है। इसके होने के बाद तत्काल गर्माहट के लिए हीटर आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे तकलीफ और बढ़ सकती है।





-यह हैं लक्षण
-उंगलियों तीव्र खुजली होना
- चेहरे पर बार-बार खुजली के लिए हाथ जाना
- त्वचा पर गर्माहट और जलन महसूस होना
- तेज दर्ज व खुजली से त्वचा का लाल होना

-यह करें उपाय
-खाज होने पर नाखून के बजाय मुलायम कपड़े का प्रयोग करें।

- चिल ब्लेन होने पर हीटर व अलाव से हाथ-पांव सेंकने से बचें।
-चिकित्सक के परामर्श की गई क्रीम का इस्तेमाल करें।
-संवदेनशील त्वचा वाले आग दूर रहें।








-
तेज ठंड में चिल ब्लेन की समस्या होती है। पहाड़ी इलकों में इसके रोगी मिलना आम हैं लेकिन अब मैदानी इलाकों में भी केस आने लगे हैं। इससे बचने के लिए शरीर को ऊनी कपड़ों से अच्छी तरह से ढककर रखें। पानी व हवा के संपर्क में अधिक देर तक न रहें। खुजली की समस्या को गंभीरता से लें। तत्काल संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक से इसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश मलिक, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें