15सीटीके23...गांव भैंसवान जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना व पदाधिकारियों का स्वागत करते
रोहतक। जाट शिक्षा समिति के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और गर्वनिंग बॉडी व कॉलेजियम सदस्यों का सोमवार को गांव सिद्धिपुर लोआ व भैंसवान खुर्द में स्वागत किया गया। प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उपप्रधान धर्मराज व महासचिव नवदीप का ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने संस्था के प्रधान व सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे संस्था के विकास के लिए आगे बढ़ें और उन्हें गांवों की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। इस मौके पर दिलीप सिंह मान, राजेश मान, पहलवान सुजीत, देवेंद्र बालंद, राजू बलियाना, सुरेंद्र ढुल, वेदपाल नैन, सुनील फरमाना व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।