15सीटीके22...पुलिस लाईन में आयोजित परेड में पुलिस कर्मीयों को दिशा निर्देश देते एसपी हिमांशु गर
रोहतक। पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने परेड का निरीक्षण किया व पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। यहां पुलिस अधिकारियों को निंरतर गश्त करने व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त करने के निर्देश दिए। सुनसान व स्नेचिंग अधिक होने की संभावना वाले इलाकों में अधिक गश्त करें।
एसपी ने कहा कि जवान यह सुनिश्चित करें कि वह जिस जगह तैनात हैं, वहां जाम की स्थिति न बनें। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी तुंरत मौके पर पहुंचें। अभ्यास के दौरान जवानों को दंगा होने जैसे लाठी डंडों से निपटने के लिए विशेष जानकारी दी गई। इसी बीच वारदात जल्द सुलझाने व सराहनीय कार्य करने वाले ऐसे 27 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रजनीश, उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।