44 गांव ककराना में सीएम के ओएसडी वीरेंद्र सिंह शहीद अनुज शर्मा को नमन करते हुए। स्रोत: प्रशासन
रोहतक। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह रविवार को गांव ककराना पहुंचे व शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होेंने मुख्यमंत्री का शोक संदेश उनके परिजनों तक पहुंचाया। इस अवसर पर उनके साथ खुशी राम व अन्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भारत माता के ऐसे वीर सपूत पर गर्व है। संवाद