फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज संकल्प पत्र जारी करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को रोहतक पहुंचेंगे। भाजपा के प्रांतीय कार्यालय मंगल कमल पहुंचने पर इनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। रविवार को दिनभर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। यहां मुख्यमंत्री पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि और पार्षद पद उम्मीदवारों के समर्थन में पुराना आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा में अपना संदेश भी देंगे।
विज्ञापन

पुराना आईटीआई मैदान में हाेने वाली जनसभा को लेकर भी देर शाम तक तैयारियां जारी रहीं। यहां निकाय चुनाव को लेकर लोगों से अपील की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपना संदेश देने पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थिति रहेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर शाम को प्रदेश मीडिया टीम से अरविंद सैनी और शमशेर खरक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें