फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरा को आगे बढ़ा रहे मुख्यमंत्री : बराला

विज्ञापन
11सीटीके16 जाट भवन में खाप व समाज के लोगों को संबो​धित करते भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि 20 अप्रैल को धन्ना भगत की जयंती जींद के उचाना में मनाई जाएगी।
विज्ञापन

वह भाईचारे की मिसाल थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी जयंती समारोह के मुख्यअतिथि होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की परंपरा को मुख्यमंत्री नायब आगे बढ़ा रहे हैं। बराला शुक्रवार को जाट भवन में जयंती का निमंत्रण देते समय समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनी। उस समय के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत महात्माओं और महापुरुषों की जयंती मनाने का निर्णय लिया था, तभी से प्रदेश में महान पुरुषों और संत महात्माओं की जयंती प्रदेशस्तर पर मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत को अपने परिवार में ही सेवा भाव और परोपकार की शिक्षा मिली। उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें