लंदन में मंच संचालक रहे रवि शर्मा का स्वागत मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट। स्रोत: डीपीआरओ
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहे हैं और विदेशों में भी उनके नाम की ख्याति है। हरियाणा कला परिषद नए आयाम छू रहा है। शनिवार को लंदन से रोहतक पहुंचे कलाकार व प्रधानमंत्री के लंदन में मंच संचालक रहे रवि शर्मा ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इंग्लैंड में भी कार्यशाला का आयोजन करवाया गया, जिसमें हरियाणा की कला संस्कृति को विदेशों तक पहुंचाने का श्रेय उन्होंने हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फौगाट को दिया है। परिषद द्वारा सांग व रागनी विधा को बचाने और उसको आगे बढ़ाने का कार्य इन्होंने किया है। इस अवसर पर फौगाट ने जर्मनी से आए कार्तिक शर्मा का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। कार्तिक शर्मा जर्मनी के विख्यात उद्यमी हैं। कार्यक्रम में जीएसटी अधिकारी संजीव फौगाट, शिक्षाविद अमित दाहिया, सुनील सैनी, नवीन लांबा, अनिल कुमार, गोविंद, विजय सहित अनेकों कलाकार उपस्थित रहे।