24सीटीके43... आवल गांव में आयोजित भक्ति ज्ञान सम्मेलन में पहुंचे सांसद अरविंद शर्मा। स्रोत: ग्
रोहतक। ग्राम आंवल में आयोजित 62वें महान यज्ञ व भक्ति ज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन कथा प्रवचन में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने संतों का आशीर्वाद लिया। सिद्ध महापुरुषों के द्वारा चंदन वाला पीपल वट वृक्षों का रोपण किया गया। भक्तों को संदेश दिया गया कि प्रकृति भी हमारे लिए जरूरी है, रविवार को समापन में लंगर और भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर यज्ञ भवन सेवा समिति के ट्रस्ट के प्रधान गुलशन राय, अनिल जुनेजा, सतपाल शर्मा, गणेश मग्गू, तिलक चावला, मास्टर हर भगवान सचदेवा, हरीश चावला, रवि टक्कर अन्य उपस्थित रहे।