फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ी का कृष्ण हत्याकांड : आरपीएफ का जवान बोला-सवा दो करोड़ लेकर भी जमीन नाम नहीं कराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। चिड़ी गांव के कृष्ण हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आरपीएफ के जवान मंजीत ने दो दिन के रिमांड पर खुलासा किया है कि उसने भी जमीन के सवा दो करोड़ रुपये दे रखे थे। कृष्ण ने जमीन कम रेट पर खरीद ली थी। उसने कृष्ण से कहा था कि जमीन को बेचकर अपने पैसे रख लें, बाकी मुझे दे दे।
कृष्ण सहमत नहीं हुआ था। उन्होंने उसे डराने के लिए हमला किया था। उसकी हत्या का इरादा नहीं था। वहीं, हत्याकांड में पुलिस ने बहुअकबरपुर के एक अन्य युवक अन्नु को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 12 मार्च को चिड़ी गांव निवासी कृष्ण ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी कि वह नांदल रोड स्थित खेत में जा रहे थे। सफेद रंग की कार आकर रुकी। उसमें से तीन युवक नीचे उतरे और एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा।
आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। हाथ व पैरों पर चोटें आईं। बहुअकबरपुर निवासी मंजीत ने हवाई फायर कर धमकी दी कि वह संजीत बिदरो का भाई है, पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। चार दिन बाद कृष्ण ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
वारदात के बाद से ही मंजीत अपने साथियों सहित भागा हुआ था। मंजीत व अनु को अब गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मंजीत आरपीएफ में तैनात है और उसकी ड्यूटी दिल्ली में है। डेढ़ माह से वह ड्यूटी पर नहीं गया है।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। वहीं, दूसरे आरोपी अन्नु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

- एसआई कश्मीर सिंह, जांच अधिकारी थाना लाखनमाजरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें