26सीटीके46....खेलो इंडिया में पदक जीतने के बाद महिला पहलवान। स्रोत: कोच
रोहतक। नागालैंड दीमापुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छोटू राम स्टेडियम की पांच पहलवानों ने दो स्वर्ण पदक समेत पांच पदक जीते हैं। इनकी जीत से स्टेडियम के खिलाड़ियों में भी उत्साह बना हुआ है।
कोच मंदीप ने बताया कि रितिका के अलावा अखाड़े की पहलवान शिल्पा, मंजू, नितिका व कीर्ति जागलान ने भी स्पर्धा में हिस्सा लिया। ये सभी यहां कुश्ती का अभ्यास करती हैं। खोखराकोट निवासी शिल्पा ने 57 किलो भार वर्ग में बीपीएस खानपुर की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता है। मौखरा की नितिका ने 59 किलोग्राम वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मौहाली की ओर से खेलते हुए रजत पदक, इसराना की कीर्ति जागलान ने 53 किलो वर्ग में लवली यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए रजत पदक व भिवानी की मंजू ने 57 किलो भार वर्ग में गुरु काशी यूनिवर्सिटी अमृतसर की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक जीता है। अखाड़े को मिले पांच पदकों में रितिका का स्वर्ण पदक भी शामिल है। इन खिलाड़ियों की जीत से अन्य पहलवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।