रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर खंड स्तरीय प्रतियोगिता दूसरे दिन लड़के-लड़कियों के वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल लाढ़ौत में आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें छवि, जिया, विधिका और तन्वी शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजीव गांधी स्टेडियम व छोटू राम सहित जिले में कई स्थानों पर शिक्षा विभाग की ओर खंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई। दूसरे दिन कराटे, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, क्रिकेट, स्केटिंग, एथलेटिक्स और कुश्ती की स्पर्धाएं हुईं।
समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि आर्चरी के रिकर्व राउंड में अंडर-14 में यशवी प्रथम और द्वितीय स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया। अंडर-17 के इंडियन राउंड में प्रथम स्थान लावण्या और द्वितीय स्थान धानी ने पाया। अंडर-17 के कंपाउंडिंग राउंड में प्रथम वारुणी, द्वितीय सौम्या और तृतीय पर पारिशा रहीं। अंडर-17 रिकर्व राउंड में प्रथम मन्नत, द्वितीय भूमि और तृतीय स्थान पर दीपांशी रहीं।
आर्चरी लड़कों के वर्ग में अंडर-14 (इंडियन राउंड) में प्रथम वैभव, द्वितीय कल्पित, तृतीय परिन और चौथा स्थान अयान हुड्डा ने प्राप्त किया। आयु वर्ग अंडर-14 (रिकर्व राउंड) में यश प्रथम और द्वितीय स्थान पर अभिनव रहे। अंडर-17 (कंपाउंडिंग राउंड) में प्रथम मनवीर व द्वितीय आर्यन रहे। अंडर-17 (रिकर्व राउंड) में प्रथम आदित्य मलिक और द्वितीय अरमान रहे।
-
45 किलोभार कराटे प्रतियोगिता में अतुल प्रथम
रोहतक।
खंड स्तरीय खेल के कराटे प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर-17 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में अनिकेत चौधरी, 65 किलोग्राम भार वर्ग में ईशांत शर्मा और 70 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल, 55 किलोग्राम में दीपांशु व 68 किलो में अर्चित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान डिप्टी डीईओ मुन्नी जून और राजबाला मलिक ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
-
अंडर-14 स्केटिंग में तनमय ने मारी बाजी
रोहतक।
खंड रोहतक की स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जेड ग्लोबल स्कूल में किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 (क्वॉड 500 मीटर इवेंट) में प्रथम तनमय, द्वितीय चैतन्य और तृतीय सार्थक रहे। अंडर-14 (इनलाइन 500 मीटर इवेंट) में प्रथम अभय, द्वितीय गीतांश व तृतीय स्थान पर दीप रहे। अंडर-17 (क्वॉड 500 मीटर इवेंट) में प्रथम कृतिन, द्वितीय कार्तिक व तृतीय स्थान पर कुश मलिक रहे। अंडर-17 (इनलाइन 500 मीटर इवेंट) में प्रथम यश, द्वितीय दीपक नरवाल व तृतीय मानस तिवारी रहे। अंडर-19 (क्वॉड 500 मीटर इवेंट) में प्रथम रविंद्र, द्वितीय जतिन व तृतीय यशवर्धन रहे। साथ ही अंडर-19 (इनलाइन 500 मीटर इवेंट) में प्रथम आशीष ने प्राप्त किया।
प्ले स्कूल में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के स्केटिंग में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत विभाग