फोटो : 33गाय को चारा खिलाते विधायक डॉ कृष्ण कुमार। स्त्रोत: प्रवक्ता
बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने गांव कनूका, बगथला और मामड़िया स्थित गोशालाओं के विकास के लिए 33 लाख रुपये के चेक दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाय के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हर व्यक्ति को गोमाता की रक्षा और सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में सरपंच अशोक यादव, नरेश यादव (नरू), जयवीर योगी, चेतन (अहरोद), हेमू (नंगली गोधा), संजय (मामडिया अहीर), नरेंद्र (चिमनावास), कैप्टन ओमप्रकाश प्रधान, विजय सिंह प्रधान मौजूद रहे।