फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यवस्थाएं जांचीं, विद्यार्थियों से संवाद किया

Sat, 24 May 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24जेएनडी03-पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालवी में पहुंचे एसडीएम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जुलाना। एसडीएम होशियार सिंह ने शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालवी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और कक्षाओं का जायजा लिया। मेगा पीटीएम में पहुंचे अभिभावकों से भी स्कूल का फीडबैक लिया और विद्यार्थियों से रूबरू हुए। मेधावी विद्यार्थियों से भी उन्होंने संवाद किया।
एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। पीएमश्री स्कूलों की स्थापना की है, जो प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। चूंकि सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक योग्यता रखने वाले शिक्षक हैं, जो विद्यार्थियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में महंगी शिक्षा है, इसलिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा ग्रहण करवानी चाहिए।
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल मुखिया और अन्य शिक्षकों से तालमेल स्थापित करने की जरूरत है ताकि बच्चे का घर और स्कूल का फीडबैक एक-दूसरे से लिया जा सके। प्राचार्य अंजू गोयल ने बताया कि मेगा पीटीएम में 260 अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, संजीव कौशिक, डॉ. पवन कुमार, प्रदीप कुमार, हरिओम, वृंदा वशिष्ठ, सविता और संदीप आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें