फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हनीट्रैप में फंसाकर शिक्षक से की 67 हजार की ठगी

Thu, 04 Jul 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक को व्हाट्सएप कॉल कर पहले युवती ने हनीट्रैप में फंसाया, इसके बाद अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की। शिक्षक ने रुपये देने से इन्कार किया तो सीबीआई अधिकारी बनकर 67 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 11 जून को उसके पास व्हाट्सएप पर एक युवती की वीडियो कॉल आई। अपना नाम प्रिया शर्मा बताकर वह अश्लील बातें करने लगी। उसने कॉल कट कर दी। 12 जून को फिर कॉल आई। इस बार युवती र्निवस्त्र थी और वह अश्लील बातें करने लगी। उसने युवती को हड़काया और कॉल कट कर दी। कुछ देर बाद युवती ने कॉल कर कहा कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है, इसके एवज में दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। उन्होंने युवती को रुपये देने से इन्कार कर दिया।
कुछ देर बाद एक कॉल आई, इसमें सामने वाले ने अपने आपको साइबर क्राइम ब्रांच का हेड बताया। उसने कहा कि आपकी एक युवती के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हो रही है। वह युवती को गिरफ्तार करने जा रहे हैं। यदि आपको बचना है यूट्यूब से वीडियो हटवा दें। यदि नहीं हटवाई तो युवती के साथ उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फर्जी साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने यूट्यूब से वीडियो हटवाने वाले का नंबर दिया। उस पर बात की तो सामने वाले ने एक वीडियो हटाने की सरकारी फीस 22,500 रुपये बताई। ठग की ओर से दिए गए नंबर पर शिक्षक ने गूगल पे से रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद फिर फोन आया कि उनकी तीन अश्लील वीडियो हैं, दो डिलीट कराने के लिए 45000 हजार रुपये और ट्रांसफर करने होंगे। इस पर उन्होंने फिर रुपये ट्रांसफर किए और तीनों वीडियो को डिलीट करने की मांग की। कुछ देर बाद एक और ठग ने सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल किया और 32,500 रुपये मांगे तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने बताया कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गए। पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें