फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कनाडा और सिंगापुर भेजने के नाम पर 46. 30 लाख रुपये ठगे

Sat, 27 Apr 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब सेक्टर-34 स्थित ईगल इमीग्रेशन कंपनी संचालक ने रोहतक निवासी महिला सहित कुछ विद्यार्थियों को कनाडा व सिंगापुर भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी, अनुपम, जसकरण, गगनदीप, हरमन और अमित के खिलाफ धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोहतक निवासी महिला सोनिया ने बताया कि उसे सिंगापुर और उसके तीन छात्रों को पढ़ाई के लिए कनाडा जाना था। उन्होंने वर्ष 2022 में सेक्टर-34 स्थित ईगल इमीग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा और विदेश जाने के लिए इनके कार्यालय में फोन पर बातचीत की। कंपनी वालों ने महिला व उसके साथ जाने वाले अन्य लोगों के दस्तावेज सहित उन्हें एससीओ नंबर 196-197 सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में बुलाया। महिला अपने व छात्रों के दस्तावेजों सहित चंडीगढ़ पहुंची और उन्हें पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंप दिए। इस दौरान कंपनी वालों ने महिला को सिंगापुर व छात्राें को कनाडा भेजने के लिए कुल खर्च करीब साढ़े 46 लाख रुपये बताया। महिला ने जनवरी 2023 में अलग-अलग किस्तों के जरिए कंपनी में कुल 46 लाख 30 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद लगातार कई महीनों तक महिला कंपनी में फोन करती और उसे वीजा के लटकाया जाता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें