फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक लाख कमीज सिलवाने के ऑडर्र दिलवाने के बहाने 19 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक लाख कमीज सिलवाने के नाम पर तीन लोगों द्वारा 19 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कमीज सिलाई के लिए कपड़ा खरीदने के बहाने रुपये लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करौथा निवासी सुमन ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि संदीप अरोड़ा व उसके दो साथियों ने साजिश रचकर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बिंदेश्वर पांडे नाम का व्यक्ति पैटर्न मास्टर के रूप में उसके पास कुछ दिनों से काम कर रहा है। मार्च 2023 में वह दिल्ली से आने पर कहा कि वहां पर उसका एक पुराना जानकार मिला है। वह कपड़े तैयार करवा कर विदेशों में सप्लाई करता है। उसके पास एक लाख शर्ट बनवाने का ऑर्डर है। वह मेन्यूफेक्चरर तलाश रहा है। इस आर्डर के लिए पैटर्न मास्टर ने अपने फ़ोन से उस व्यक्ति से बात कताई। इसने अपना नाम संदीप अरोड़ा बताते हुए एक लाख शर्ट का ऑर्डर देने की बात दोहराई।

संदीप ने 26 मार्च को उसे कपड़े वाले से मिलवाने के लिए बुलाया। दुकान ग्रेटर नोएडा गौड़ सिटी टॉवर 16 में थी। यहां पहुंचकर फ्लैट 8051 की 8वीं मंजिल पर बुलाया। यहां दो महिलाएं भी थीं। कमीज सीलने के लिए कपड़े की जरूरत पूरी करने के लिए वे एक दुकानदार के पास ले गए। यहां 115 रुपये भाव में कपड़ा तय हुआ। उसने 21000 शर्ट का ऑर्डर दिया। कपड़े वाले को चेक भी दिलाया। बाद में अपना कपड़ा फंसने का बहाना बनाते हुए 19 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। रुपये नहीं मिलने पर कपड़ा लेट होने का डर भी दिखाया। रुपये मिलने के बाद कपड़ा नहीं मिला। फोन व दिए गए पते पर संपर्क किया तो कुछ नहीं मिला। धोखाधड़ी करनेवाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें