फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर ढूंढने पर 1 लाख 89 हजार रुपये की हुई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कैथल के एक युवक को ऑनलाइन कुरियर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढना महंगा पड़ गया। शातिर ठगों ने युवक से एप डाउनलोड करवाकर खाते से 1 लाख 89 हजार ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरगढ़ कॉलाेनी जिला कैथल निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह इंद्रा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। यहां वह निजी अस्पताल में दवाई की दुकान पर काम करता है। नौ जनवरी को कुरियर कंपनी से कैथल में पिता के लिए दवाई भेजी थी। इसके 24 घंटे बाद भी दवा नही पहुंची, तो ऑनलाइन कंपनी का कस्टमर केयर नंबर तलाश कर उस पर बात की। इस दौरान ठगों ने कहा कि पता सत्यापित नहीं हुआ है। इसलिए कुरियर आगे नहीं भेजी गई। कुरियर आगे भेजने के लिए एक एप डाउलोड करना होगा। उसने ठगों की बात में आकर एप डाउनलोड किया तो उसके खाते से 1 लाख रुपये निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
रोहतक। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सोमवार देर रात रेलवे अंडरपास से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रदीप दहिया ने बताया कि पुलिस की टीम सोमवार देर रात सेक्टर-5 में गश्त पर मौजूद थी। सूचना मिली की एक युवक रेलवे अंडरपास रोड पर एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर किसी वारदात की फिराक में बैठा है। टीम ने मौके पर पहुंचाकर युवक को काबू कर तलाश ली तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गांव चमारिया निवासी रितिक के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें