रोहतक। भरत कॉलोनी निवासी सूरज को विदेश भेजने के नाम पर 16.5 (साढे़ 16 लाख) लाख रुपये की ठगी कर ली। जब भी रुपये वापस मांगे, तब-तब उसने जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी तो आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन में मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पंजाब के लुधियाना जीवनपुर निवासी लखविंदर व उसके रिश्तेदार सैंटी ने विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 16.5 लाख रुपये हड़प लिए। वह उनको अपने जानकार सुरमुख के माध्यम से मिला था। आरोपी पीड़ित के घर आया था और मार्च में रुपये लेकर चला गया। मगर अभी तक उसे कहीं नहीं भेज पाया। ब्यूरो ⴼ