फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

Thu, 19 Nov 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक आस्था के छठ पर्व पर शहर में दीपावली जैसा माहौल रहा। दिल्ली बाईपास स्थित जेएलएन नहर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूजा और लोकगीतों का दौर देर रात से ही शुरू हो गया था। छठ पर्व के आखिरी दिन घाट दीपों और आतिशबाजी से रोशन था। हजारों की संख्या में लोगों ने बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन



बुधवार को दिल्ली बाईपास स्थित जेएलएन नहर के साथ सेक्टर-1 और सेक्टर-4 की नहर पर महाछठ व्रत के पारण के दिन हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ पहुंची। फिर, नहर में उतरकर सूर्य देव को परिवार सहित अर्घ्य दिया। इस दौरान अपने परिवार के साथ बच्चों और पति की दीर्घायु के लिए भी मंगलकामना की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही उनका 36 घंटे का उपवास पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें