फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मांगी बीएमडब्ल्यू

Wed, 01 Jan 2014 09:17 PM IST
अमर उजाला,चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से पहले दहेज में मोटी रकम और बीएमडब्ल्यू की मांग करने पर वर-वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसमें वधू पक्ष के दो और वर पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी निवासी वेदपाल ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उन्होंने अपनी पोती की शादी चरखी दादरी निवासी संजीव के साथ तय की थी।

वेदपाल ने शिकायत में बताया कि शादी बिना दहेज के साधारण तरीके से होनी तय हुई थी लेकिन दो दिन पूर्व लड़के ने उनकी पोती के पास फोन करके शादी में मोटी रकम और बीएमडब्ल्यू देने की मांग की।
विज्ञापन


लड़की ने यह बात परिजनों को बताई। बुधवार को लड़की के परिजन इस संबंध में बात करने के लिए आए थे तभी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

पड़ोस के कुछ लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें छुड़वाया और चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं अस्पताल में दाखिल वर पक्ष से संजीव कुमार, और उनके परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि वधू पक्ष की ओर से दहेज मांगने का आरोप है जबकि वर पक्ष इसे नकार रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वधू पक्ष से वेदपाल और अरुण को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें